दुर्ग
विजय बघेल को पुन: लोस टिकट मिलने पर दी बधाई
07-Mar-2024 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मार्च। दुर्ग सांसद एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मी समाज विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा के लिए पुन: टिकट मिलने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कुर्मी संगठन के युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख के नेतृत्व में पूरी टीम ने बघेल के निवास पहुंचकर फूलमाला, बूके एवं पौधा भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया।
2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दुर्ग से कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर के खिलाफ चुनाव लड़ा और 3,91,978 वोटों से जीत हासिल की। उस लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोटो से जीतने वाले विजय बघेल रहे। जिस पर भाजपा ने पुन: विश्वास कर दोबारा टिकट दिया है जिसे जिताने का संकल्प लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कुर्मी संगठन के द्वारा बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे