दुर्ग
अवैध शराब बेचते आरोपी पकड़ाया
06-Mar-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। सफेद रंग की बोरी के भीतर अवैध रूप से शराब रखकर उसे बेचने वाले आरोपी को अंजोरा चौकी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1955 की धारा 34(1)(क) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक अंजोरा चौकी की पेट्रोलिंग टीम गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति होटल टपरी के पास ग्राम थनौद में सफेद रंग की बोरी में अवैध शराब रखकर बेच रहा है।
मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी घुरऊ पारधी को पकड़ा। उसके पास से 16 पौव्वा देसी प्लेन शराब तथा बिक्री की रकम 240 रुपए जब्त की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे