दुर्ग

राज्य सरकार के खिलाफ 6 को दुर्ग में किसानों का प्रदर्शन
04-Mar-2024 4:43 PM
राज्य सरकार के खिलाफ 6 को दुर्ग में किसानों का प्रदर्शन

दुर्ग, 4 मार्च। राज्य सरकार के खिलाफ 6 मार्च को दुर्ग में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन में तीन जिलों दुर्ग, राज नांदगांव एवं बेमेतरा जिले के किसान जुटेंगे इसमें प्रगतिशील किसान संगठन के अलावा गैस पाईपलाइन और एचटी बिजली टावर प्रभावित व सब्जी उत्पादक किसान भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतिम किश्त की राशि का भुगतान, इस साल 31 सौ रुपए के भाव से धान खरीदी के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान करने के साथ ही सरकार को धान बेचने किसानों को दी जाने वाली प्रति एकड़ लाभ की राशि के बराबर आदान राशि अन्य सभी किसानों को समान रूप से प्रदान करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा बुधवार 6 मार्च को दोपहर 12 बजे दुर्ग में गांधी पुतला के पास प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध 28 फरवरी को ननक_ी में आयोजित किसान संसद में निर्णय लिया गया था जिसके अनुरूप यह प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य पर अंतर की राशि देने की तो घोषणा की है। मगर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतिम किश्त की राशि का भुगतान एवं धान के अलावा अन्य फसल लेने वाले किसानो को धान बेचने वाले किसानों की भांति प्रति एकड़ लाभ की राशि के बराबर आदान राशि दिए जाने के मामले में कोई व्यवस्था अब तक नहीं की है, वहीं गेल के गैस पाईपलाइन और एचटी बिजली टावर से प्रभावित किसानों के अलावा थोक सब्जी मंडी की व्यवस्था से पीडि़त किसानों की समस्याएं यथावत है किसानों द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के अनुसार 6 मार्च को राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम यथावत रहेगा उन्होंने बताया इस प्रदर्शन बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

 


अन्य पोस्ट