दुर्ग

ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर 9 से
04-Mar-2024 2:11 PM
ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर 9 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 मार्च। प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशानुसार एवं  सहयोग से  जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रिसाली भिलाई में 9 मार्च से 17 मार्च तक प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी किरण अग्रवाल फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एस के भगत द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शतरंज की चाल , नोटेशन लिखना, ओपनिंग,शतरंज के मोहरों की जानकारी तथा शतरंज की अन्य प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी । शतरंज सीखने एवम खेलने वाले नवोदित शतरंज खिलाडियो के लिए यह सुनहरा अवसर है। प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन चार सत्रों में दिया जायेगा। जिसका समय प्रात: 9 बजे से 10 बजे 10 बजे से 11 बजे तक एवं  शाम 5 बजे से 6 बजे तथा 6 से 7 बजे शाम तक रहेगा। इच्छुक प्रशिक्षार्थी अपने समयानुसार कोई भी समय निर्धारित कर सकते है। पंजीयन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है।

प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षार्थी फिडे आर्बिटर रॉकी देवांगन  8319351117 एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसी श्रृंखला में दुर्ग में भी प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।


अन्य पोस्ट