दुर्ग

विशाल रक्तदान शिविर
03-Mar-2024 2:45 PM
विशाल रक्तदान शिविर

दुर्ग,3 मार्च। छत्तीसगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स सेक्टर-6 भिलाई (दुर्ग) के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

यह आयोजन कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सेन्टर हेड अशफाक अहमद के मार्गदर्शन से हुआ। जिसमें आईसी आईसीआई फाउंडेशन के टीचर तपन मिस्त्री, प्रदीप समल, अंजली, मोनीका, नाजिया मैडम एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान किया गया। यह रक्तदान शिविर छत्तीसगढ़ लाइवलीहुड कालेज एण्ड आईसीआईसीआई एकेडमी फॉर स्किल्स सेक्टर-6 भिलाई द्वारा 9 साल से लगातार किया जा रहा है। इसमें जिला चिकित्सालय दुर्ग को 80 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ। 

इस शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के  सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए.के. साहू, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, ब्लड बैंक रक्त कोष अधिकारी डॉ. नेहा नलवाया, डॉ. अजेला सोना, डॉ. यशश्री खुरानिया, डॉ. निखिल सिंह, लैब पैथोलॉजिस्ट रोशन सिंह,  काउंसलर एंथोनी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत आदि उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट