दुर्ग

संत गजानन महाराज का 146वां प्रगट दिन महोत्सव
01-Mar-2024 3:12 PM
संत गजानन महाराज का 146वां प्रगट दिन महोत्सव

दुर्ग, 1 मार्च। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी संत गजानन महाराज (शेगाव) का 146 वॉं प्रगट दिन महोत्सव एवं गजानन नगर, दुर्ग  का 44 वॉं वार्षिक महोत्सव 1 से 4 मार्च तक गजानन मंदिर दुर्ग  में मनाया जा रहा है।

इस वर्ष भी प्रात: 6 बजे  का अभिषेक एवं प्रात: 7बजे विजय ग्रंथ का पठन प्रतिदिन किया जाएगा। 1 तारीख को 9.30 बजे अथर्वशीर्ष  एवं 2 तारीख को रूद्राभिषेक  का आयोजन किया गया है।

शुक्रवारको दोपहर  4 बजे से 6 बजे तक गुजराती महिला मंडल, दुर्ग द्वारा भजन का कार्यक्रम एवं शनिवार को शाम 5.30 बजे से गजानन भजनी मंडल, दुर्ग द्वारा भजन का कार्यक्रम रखा गया है। प्रतिदिन 1 एवं 2 को रात्रि 8 बजे से नागपूर के किर्तनकार  ह. भ. प. सौ. संगिता गलांडे द्वारा कीर्तन का कार्यक्रम किया गया।

3 मार्च को प्रगट दिन के दिन सत्यनारायण भगवान कि पूजा प्रात: 8 बजे प्रारंभ होगी तथा महाराज कि पालखी उभी दिन प्रात:  9.30 बजे निकलेगी। पालखी पश्चात 1बजे महाआरती एवं भोज का आयोजन है। प्रतिदिन रात्रि 7 बजे महाराज कि आरती होती है।

इस शुभ अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी श्रध्दालु भक्तजनो से  प्रार्थना है कि इस भव्य आयोजन में सम्मिलीत होकर  कार्यक्रम को सफल बनाए।


अन्य पोस्ट