दुर्ग
मानक दर निर्धारण के लिए बैठक कल
28-Feb-2024 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 फरवरी। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मानक दर का निर्धारण अंतिम रूप से किया जाना है। इस हेतु जिला स्तरीय समिति के अधिकारियों की बैठक 29 फरवरी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है। संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे