दुर्ग
बाबा साहब अंबेडकर का अस्थि कलश 1 को दुर्ग में
27-Feb-2024 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी। बुद्ध विहार समिति के सचिव ज्ञानू बागड़े जी ने बताया कि पुणे महाराष्ट्र से दुर्ग शहर में पहली बार, विश्व रत्न, ज्ञान सूर्य, बोधिसत्व भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की अस्थि कलश आ रहा है।
शुक्रवार 1 मार्च को शाम 3 बजे ग्रीन चौक में अस्थि कलश, भीम रथ का स्वागत व पैदल रैली के साथ बुद्ध विहार शंकर नगर दुर्ग तक आगमन। शाम 4 बजे से अस्थि कलश का आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।
दुर्ग शहर के सभी उपासक उपासिकाओं से अपील है कि सह परिवार दर्शनार्थ उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे