दुर्ग

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
26-Feb-2024 3:33 PM
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 26 फरवरी। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेसजनों की स्थायी सप्ताहवार अनिवार्य उपस्थिति हेतु जारी निर्देश में बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु दुर्ग शहर के अंतर्गत आने वाले सभी 5 ब्लॉक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों की बैठकें अलग-अलग दिनों में सुबह 10 से 1 बजे तक रोजाना वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन में लेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरूण वोराजी एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष श्री गया पटेल जी की विशेष उपस्थिती में रखी गई। जिसमें बताया गया कि सोमवार से सुबह 10 से 1 बजे तक उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महिप सिंह भुवाल, मंगलवार को मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, दिन बुधवार को दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय मिश्रा, गुरूवार को पूर्वी ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, दिन शुक्रवार को पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीराजकुमार  साहू अपने ब्लाक की बैठक लेंगे । बचे हुए दिनों में यूवा कांग्रेस, एनएसयूआईएवं महिला कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष अपने अपने पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट