दुर्ग

छग पटवारी संघ ने स्थानांतरण स्थगित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
20-Feb-2024 2:19 PM
छग पटवारी संघ ने स्थानांतरण स्थगित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी।
थोक में जिले के 114 पटवारियों का तीन दिन पहले स्थानांतरण किया गया है तब से पटवारियों में हडक़ंप है। कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर को पटवारियों ने ज्ञापन सौंपा। इसमें छग पटवारी संघ ने स्थानांतरण स्थगित करने की मांग की है

गौरतलब जिले में लंबे समय से114 पटवारियों का थोक में तबादला किया गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार इस संबंध में आदेश जारी किया है। उक्त आदेश जारी किए जाने के बाद जिले के पटवारियों ने बैठक लेकर इस पर चर्चा भी की थी जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित किए गए। पटवारी जिले के दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई 3एवं बोरी तहसील में 3 वर्ष या इससे अधिक समय से जमें थे, जिनका प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया गया है। कलेक्टर ने स्थानांतरित किए गए सभी पटवारियों को तत्काल वर्तमान पदस्थापना स्थल से भार मुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति देने के निर्देश दिए है। 

छग पटवारी संघ के दुर्ग जिला शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह वर्मा का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व तीन वर्षो से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों का स्थानांतरण किया गया था । ऐसे में जिन पटवारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें वर्तमान में पदस्थ हुये लगभग एक ही वर्ष हुआ है। वहीं शिक्षा सत्र के अन्तिम पड़ाव में स्थानांतरण होने से आश्रित परिवार के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। क्योकि सभी शैक्षणिक संस्थाओं की परीक्षा प्रारम्भ हो चुकी है । साथ ही स्थानांतरण होने से आश्रित परिवार के बीमार सदस्यों की स्वास्थ्य सेवायें भी प्रभावित होगी। स्थानांतरित पटवारियों में कुछ ऐसे पटवारी भी है जिनकी सेवा अवधि 6 माह या एक वर्ष ही शेष रह गया है। 

बार-बार पटवारियों का स्थानांतरण करने से विभागीय कार्य भी प्रभावित होते है। इससे पटवारी हतोत्साहित है। छग पटवारी संघ ने उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण को स्थगित करने मांग की है


अन्य पोस्ट