दुर्ग
मतदाता जागरूकता एवं सडक़ सुरक्षा अभियान 20-22 को
19-Feb-2024 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 19 फरवरी। जिला शिक्षा विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता एवं सडक़ सुरक्षा अभियान हेतु अधिकारियों/शिक्षकों एवं कर्मचारियों की दो पहिया वाहन रैली आयोजित की जा रही है। जिसमें 20 फरवरी को 100 महिलाएं एवं 22 फरवरी को 100 पुरूष सम्मिलित होंगे। यह रैली प्रात: 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर दुर्ग से प्रारंभ होकर पटेल चौक, पुराना बस स्टैण्ड, इंदिरा मार्केट रोड से अग्रसेन चौक, ग्रीन चौक, गुरूद्वारा रोड होते हुए राजेन्द्र पार्क चौक से नया बस स्टैण्ड होते हुए वापस जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग परिसर में समाप्त की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे