दुर्ग
शिक्षकों का धमधा विकासखंड अंतर्गत समायोजन को लेकर सदस्य बिफरे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग , 17 फरवरी। जनपद पंचायत दुर्ग की आयोजित सामान्य सभा बैठक काफी हंगामेदार रही बैठक शास पूर्व माध्यमिक शाला निकुम के सभी शिक्षकों का धमधा विकासखंड अंतर्गत समायोजन कर दिए जाने की बात को लेकर सदस्य जमकर बिफरे विभागीय अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने एक घंटे के लिए किया बैठक स्थगित कर वाकआऊट कर दियादिया
जानकारी के अनुसार सदस्यों ने बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारी से पूछा कि शास पूर्व माध्यमिक शाला निकुम में सेटअप नहीं होने की बात कहकर सभी शिक्षकों को धमधा अंतर्गत समायोजित कर दिया गया ऐसे में यहां अध्ययनरत बच्चे किस स्कूल के नाम से परीक्षा में बैठेंगे इस पर मौजूद अधिकारी का कहना था कि डीईओ ही बता पाएंगे उनके इस जवाब से असंतुष्ट सभी सदस्यों ने कहा कि एक घंटे के अंदर आप पूरी जानकारी लेकर आए तब तक के लिए बैठक स्थगित रखने की बात कहते सभी सदस्य सदन से बाहर आ गए बाद में पुन: बैठक शुरू होने पर सामान्य सभा में सेजस निकुम पूर्व मा.शाला हिन्दी माध्यम (डाईस कोड:- 22100704801) के सेट अप के संबंध में चर्चा की गयी जिसमे जनपद सदस्य रुपेश देशमुख द्वारा जानकारी चाही गयी 7 इस पर मौजूद अधिकारी ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के द्वारा बताया गया कि शास. उच्च.मा.शाला. निकुम वि.ख.व जिला दुर्ग का संचालन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंगेजी माध्यम विद्यालय निकुम को सौपा गया है परन्तु उच्च.मा.शाला. के साथ संलग्न पूर्व से संचालित पूर्व.मा.शाला. के हिन्दी माध्यम के पदों को सेजस निकुम को अंतरित नही किया गया है । इस संबंध में शास.उ.मा.वि.निकुम के साथ संलग्न पूर्व.मा.शाला के हिन्दी माध्यम के पदों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंगेजी माध्यम विद्यालय निकुम के हिन्दी माध्यम के पदों में हस्तांरित किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित है हिन्दी माध्यम पूर्व.मा.शाला. निकुम में प्रधानपाठक सहित 4 शिक्षक है । जिनकी वेतन व्यवस्था वि.ख.शि.अधि.धमधा में है। बच्चों की शिक्षा, मध्यान भोजन, गणवेश, पुस्तक सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन एवं लाभ बच्चों को दिया जा रहा है । सदस्यों ने मामले में ग्राम निकुम में संचालित पूर्व माध्यमिक शाला निकुम बस्ती को स्वतंत्र शाला घोषित करने एवं सेजेस हेतू अतिरिक्त शिक्षक कि आवश्यकता हेतू पूर्व मा शाला में हिन्दी माध्यमो के पदों के हान्तारित किये जाने का कार्य आदेश 10 दिनों के भीतर जारी करने प्रस्ताव कर उच्च कार्यालय को प्रेषित करने निर्णय लिया
सदस्य राकेश हिरवानी ने हनोदा में 55 जोड़ो की सामूहिक विवाह में अव्यवस्था का मुद्दा उठाया सदस्यों ने एक साथ इतने अधिक जोड़ों का जल्दबाजी में सामूहिक विवाह कराए जाने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया साथ ही भविष्य में इस तरह के मामले आने पर जिम्मेदार पर कार्यवाही किए जाने कहा गया बैठक में 15 वें वित्त के वर्ष 2024-25 के 1 करोड़ 56 लाख रूपए की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया बैठक में जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ , सीईओ शैलेष भगत सहित सभी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे