दुर्ग
अवैध शराब बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
16-Feb-2024 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 फरवरी। भाठापारा तालाब ग्राम चिंगरी थाना अंडा में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से 55 पौव्वा देसी मदिरा प्लेन शराब जिसकी कीमत लगभग 4400 है, को जब्त किया। आरोपी के पास से 1100 नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी जागेश्वर साहू उर्फ जग्गू (27) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे