दुर्ग

नाबालिग को मारा, जुर्म दर्ज
16-Feb-2024 2:48 PM
नाबालिग को मारा, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 16 फरवरी। रोज सुबह दूध लेने आ रही लडक़ी से खटाल में लडक़े को आज शाम को कैसे दूध लेने आई, यह पूछना भारी पड़ गया। लडक़ी ने नाबालिग लडक़े से गाली गलौज शुरू कर दी। वह जबरन दूध पलट ले जाने लगी और लोटा फेंक लडक़े को मारा भी। इसी दौरान लडक़ी का जीजा भी खटाल पहुंच गया और दोनों ने मिलकर लडक़े की जमकर धुनाई कर दी है। मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना स्थित शिव शंकर नगर का है।

पुलिस ने बताया कि शिव शंकर नगर जोन 3 खुर्सीपार निवासी लक्की की छठ तालाब के पास खटाल है। भैंस खटाल में काम करने वाले 17 वर्षीय लडक़े ने शाम करीबन 7 बजे रूबी से पूछ लिया कि आप दुध लेने सुबह आते हो आज शाम को दुध लेने कैसे आए। इतना सुनते ही रूबी  उसे गालियां दे जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती दूध के डब्बे से दुध निकाल कर जाने लगी और जाते जाते लोटा से फेंक कर मार दिया। लडक़े के चेहरे, दाहिने हाथ के पास चोट आई है। उसके बाद रूबी यादव का जीजा आया और दोनों एक राय होकर लडक़े से मारपीट की। लहुलुहान लडक़ा खटाल के संचालक विनोद मौर्य के साथ थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी जीजा-साली के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट