दुर्ग

निगम कमिश्नर ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण
15-Feb-2024 2:36 PM
निगम कमिश्नर ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण

भिलाई नगर, 15 फरवरी। भिलाई चरौदा निगम के कमिश्नर अजय त्रिपाठी द्वारा दिनांक 13 एवं 14 फरवरी को संपूर्ण निगम क्षेत्र में दैनिक होने वाली सफाई की वास्तविकता जानने भ्रमण किया गया। इस दौरान चरौदा हनुमान मंदिर से प्रारंभ कर चरोदा बस्ती, चरौदा भाटापारा, पंचशील नगर, पदुम नगर तथा वसुंधरा नगर होते हुए भिलाई-3 मुख्य मार्केट का भी निगम कमिश्नर ने अवलोकन किये जाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश प्रदान किये गये।

निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बीनू वर्मा द्वारा इस दौरान उपस्थित रहकर प्रतिदिन की जाने वाली सफाई की प्रक्रिया के विषय में निगम आयुक्त को अवगत कराया साथ ही प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध निगम अमले द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।
 


अन्य पोस्ट