दुर्ग

कार-बस भिड़ंत में 20 घायल
15-Feb-2024 2:07 PM
कार-बस भिड़ंत में 20 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 फरवरी
। बुधवार की दोपहर घोटिया मार्ग में रानीमाई मंदिर मोड़ के समीप पर्यटकों से भरी कंचन ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 04 ई 1443 एवं कार क्रमांक सीजी 04 पीडी 7128 में आमने सामने की भिड़ंत में कार एवं बस में सवार 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जानकारी अनुसार बुधवार को ग्राम सोरर में आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल होने कुम्हारी - दुर्ग क्षेत्र से लगभग 40 से  45 लोग उक्त यात्री बस से आए थे जो महोत्सव में शामिल होने के पश्चात् रानीमाई, सियादेवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। 

रानीमाई मंदिर मोड़ के समीप कोण्डागांव से दुर्ग जा रही कार और बस में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने से कार मार्ग से नीचे गड्ढे में जा गिरा वहीं यात्रियों से भरी बस पेड़ में टकराने से गड्ढे में गिरने से बच गया अन्यथा और भी बड़ी घटना हो सकती थी। 

कार में तीन लोग सवार थे जो घटना के पश्चात् घटनास्थल से किसी अन्य माध्यम से निजी अस्पताल चले गए वहीं घटना की सूचना पर संजीवनी 108 के तीन वाहन घटनास्थल पहुंचे, जिसके माध्यम से बस में सवार घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया जहां घायलों का उपचार जारी है, वहीं सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को काबू में लेने के साथ ही कार्रवाई में लिया गया।

 


अन्य पोस्ट