दुर्ग

दुर्ग में 66 फीसदी हितग्राही राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए कर चुके आवेदन
14-Feb-2024 3:54 PM
दुर्ग में 66 फीसदी हितग्राही राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए  कर चुके आवेदन

दुर्ग, ,14 फरवरी। जिले में अब तक 65.58 प्रतिशत हितग्राही राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन कर चुके है राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने 2 दिन का समय शेष है नवीनीकरण के लिए समय पर आवेदन नहीं करने पर दिक्कतें हो सकती है

जानकारी के अनुसार जिले में  कुल 474617 हिनग्राहियों के पास प्रचलित राशन कार्ड है इनमें से अब तक 311297 हितग्राहियों द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है 163320 हितग्राही अभी भी आवेदन करने के लिए शेष बचे है।

इन दिनों प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां 77.33 प्रतिशत हितग्राहियों ने इसके लिए आवेदन किया है। वहीं शहरी क्षेत्र  में अब तक मात्र 57.80 प्रतिशत ने ही आवेदन किया है। नवीनीकरण के लिए आवेदन के लिए 15 फरवरी तक का समय निर्धारित है।

 स्थिति को देखते हुए इसके लिए आगे तिथि बढऩे की संभावना है

राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को अलग-अलग श्रेणियों के राशनकार्ड बनाकर सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ये राशनकार्ड पूर्व के कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए है। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के मुताबिक हर पांच साल में इन राशनकार्डों का नवीनीकरण कराया जाना है। इसी का हवाला देकर राज्य शासन द्वारा राशनकार्डों के नवीनीकरण कराया जा रहा है। राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए 25 जनवरी से आवेदन लेना शुरू किया गया है। नवीनीकरण के आवेदन के लिए अलग-अलग कई विकल्प दिए गए हैं। इन विकल्पों का इस्तेमाल कर हितग्राहियों खुद भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदनों के आधार पर ही राशनकार्ड का नया पीडीएफ बनाया जाएगा।

खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर का कहना है कि नवीनीकरण के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर हितग्राहियों को नए पीडीएफ तैयार कर दिए जाएंगे। ऐसे में हितग्राहियों को चाहिए की जल्द से जल्द आवेदन करें। विलंब में दिक्कत की स्थिति हो सकती है।


अन्य पोस्ट