दुर्ग

डेढ़ सौ की दर्ज संख्या वाले शाला के शिक्षकों का विकासखंड के दायरे में ही समायोजन
14-Feb-2024 3:53 PM
डेढ़ सौ की दर्ज संख्या वाले शाला के शिक्षकों का विकासखंड के दायरे में ही समायोजन

भडक़े जनपद सदस्य ने दी हड़ताल करने की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 फरवरी। ग्राम निकुम में 66 साल पूर्व से संचालित होती आ  पूर्व माध्य . शाला निकुम का पूरा सेटअप खत्म कर दिया गया है, जबकि शाला में102 बच्चे अध्ययनरत हैं, डेढ़ सौ की दर्ज संख्या वाले शाला के सभी शिक्षको का धमधा विकासखंड अंतर्गत  समायोजन कर दिया गया है।

अधिकारियों के इस निर्णय को अदूरदर्शिता बताते हुए इसे लेकर नाराज क्षेत्र के जनपद सदस्य रुपेश देशमुख एवं ग्रामीणों ने जल्द स्वतंत्र शाला का दर्जा नहीं दिए जाने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

सौंपे गए ज्ञापन में श्री देशमुख ने बताया कि ग्राम निकुम में सन् 1958 से संचालित शास पूर्व माध्यमिक शाला निकुम बस्ती , जो वर्ष 1962 से शासकीय एच्चतार माध्यमिक विद्यालय निकुम में संलग्न था, लेकिन अब वर्तमान में शास. उच्च माध्य. शाला निकुम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय में परिवर्तन हो गया है। उनका कहना है कि सेजस अंग्रेजी में पहली से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित है वहीं सेजस ( स्वामी आत्मनंद विद्यालय ) हिन्दी में नवमी से बारहवीं तक की कक्षा का ही आदेश है। 6वीं-8वीं तक का आदेश नहीं आया।

श्री देशमुख का कहना है कि प्राचार्य ने सेजस होने के कारण आवंटन नहीं आने की वजह से संलग्न पूर्व माध्यमिक शाला को पृथक कर जिला अधिकारी को इसके लिए पृथक व्यवस्था करने पत्र लिखा गया तो जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त विद्यालय में संलग्न शास पूर्व माध्यमिक शाला के पदों का समायोजन सेजस शाला में नहीं होने की वजह से शास पूर्व माध्यमिक शाला निकुम में पदस्थ पांच शिक्षकों का वेतन आदेश तक धमधा विकास खंड अंतर्गत उपलब्ध रिक्त पदों से किए जाने आदेशित कर दिया है

कहां गया शास पूर्व माध्यमिक शाला निकुम

जनपद रूपेश का कहना है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का डाइस शून्य कर देने की वजह से उक्त शाला के नाम पद नहीं होना बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पद नहीं है तो आखिर निकुम का शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कहां गया यहां अध्ययनरत बच्चे फिर किस स्कूल के हैं उनके अंक सूची में क्या लिखा जाएगा मामले में विभागीय अमला भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं

श्री देशमुख का कहना है कि सेजस में समायोजन नहीं होने पर इसे स्वतंत्र शाला बनाना था या पास के अन्य शाला लिंक स्कूल बनाना था पर विकासखंड धमधा को समायोजन कर दिया गया है। इससे वर्तमान में अध्ययनरत बच्चों का भविष्य खतरे पर नजर आ रहा है। 

शास. पूर्व माध्य. शाला बस्ती निकुम को शीघ्र स्वतंत्र शाला का आदेश किया जाये। वे इस मुद्दे को सामान्य सभा में भी रखेंगे। इसके बाद भी उचित कार्यवाही नहीं होने पर  19 मार्च को बस स्टैण्ड निकुम में ग्रामीणों द्वारा हड़ताल किया जाएगा।


अन्य पोस्ट