दुर्ग
सांई मंदिर में विविध आयोजन महाप्रसादी भंडारा में भक्तों की भीड़
13-Feb-2024 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमधा, 13 फरवरी। नगर के वार्ड नंबर 04 बनिया पारा में स्थित सांई मंदिर का नवम वर्षगांठ पर कई आयोजन हुए। गुरुवार को अभिषेक पूजा किया गया, साथ ही वेदी पूजा हुई एवं डंडा नृत्य के साथ सांई रथ का नगर भ्रमण कराया गया। इस शोभायात्रा मे हर वर्ग के लोग शामिल थे । शुक्रवार को सत्यनारायण कथा, सांई मंदिर कुम्हारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बाबा के महाभण्डारा में नगर के गणमान्य लोग भी थे । धमधा स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन दोपहर 2 से रात दस बजे तक चला। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता वि_ल सांई सेवा समिति धमधा के अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान द्वारा किया गया । चौहान का नगर मे होने वाले अध्यात्मिक सामाजिक कार्य मे इनका निस्वार्थ सहयोग रहता है । वर्तमान में वे भगवान धन्वंतरि मन्दिर के अध्यक्ष भी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे