दुर्ग
बेमौसम बारिश से रबी फसलों को नुकसान
13-Feb-2024 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 फरवरी। सुबह हुई बेमौसम बारिश से रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है धमधा क्षेत्र के अनेक ग्रामों अच्छी बारिश होने की जानकारी है वहीं क्षेत्र से लगे बेमेतरा जिले के अनेक ग्रामों में ओलावृष्टि भी हुई है।
जानकारी के अनुसार धमधा विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम जाताधर्रा, बसनी, करेली, रूदा, बिरझापुर, बरहापुर सहित अनेक ग्रामों में आज सुबह बारिश हुई इससे अनेक वहीं क्षेत्र से लगे बेमेतरा जिले के बहुत से ग्रामों में भारी ओला वृष्टि हुई है ।
इससे उदयानिकी फसल आम, केला, पपीता को भारी नुकसान पहुंचा है ओले से कुम्हड़ा के फल में छेद हो गए है चने के पौधे भी गिर गए है।
लाख, लाखड़ी, मसूर, चना , धनिया आदि की फसल को भी क्षति पहुंची है कृषक जालम पटेल, दानेश्वर साहू आदि का कहना है कि बेमौसम बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे