दुर्ग
चाची से की मारपीट
13-Feb-2024 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 फरवरी। घर में हो रहे विवाद में गुस्साएं आरोपी ने अपनी चाची से ही मारपीट करते हुए ईंट से वार कर दिया। इससे प्रार्थिया को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक आबादी पारख चंदखुरी निवासी सुकवारी बाई ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मजदूरी का काम करती है। 11 फरवरी की रात को परिवार के सब लोग एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसी समय प्रार्थिया का भतीजा आरोपी मनोज कुमार ठाकुर आया और जमीन संबंधी बातों को लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जब प्रार्थिया ने उसे गाली गलौज देने से मना किया तो आरोपी मनोज ठाकुर ने ईंट से पीडि़ता के सिर पर मारा, जिसे पीडि़ता को सिर में चोटे आई और खून निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे