दुर्ग

थोक सब्जी मंडी का चुनाव, रवि जीते
12-Feb-2024 2:22 PM
थोक सब्जी मंडी का चुनाव, रवि जीते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 12 फरवरी। सोमवार को भिलाई आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी का चुनाव संपन्न हुआ। यह चुनाव 3 साल बाद हुआ इसके पहले रवि जान सिंह अध्यक्ष रह चुके हैं।

सुबह 10 बजे मतदान की प्रक्रिया चालू हुई 1.30 बजे परिणाम घोषित हुआ।  सब्जी मंडी के टोटल वोट 111 है। इस बार चुनाव में विजय सिंह और रवि जान सिंह चुनाव मैदान में उतरे यहां पर 100 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें विजय सिंह को 49 मत रवि जान सिंह को 61 मत और 1 मत निरस्त हुआ। रवि जान सिंह 11 मतों से जीत हासिल की।


अन्य पोस्ट