दुर्ग
किसानों, युवाओं-महिलाओं के भविष्य को संवारने वाला बजट- गोल्डी गोस्वामी
11-Feb-2024 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधान सभा में प्रस्तुत बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोल्डी गोस्वामी ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं व महिलाओं के भविष्य को सवारने वाला है। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीन विकास के साथ हर वर्ग, हर विभाग एवं हर क्षेत्र की जरूरतों पर सम्पुर्ण रूप से चिंतन कर बनाया गया उत्कृष्ट बजट है। गोस्वामी ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने वाला बजट है।
यह बजट प्रदेश की जीएसडीपी को आगामी पांच वर्षों में दुगना करने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा की हमारी भाजपा सरकार किसानों से किया गए हर वादे को पूरा करने प्रतिबद्ध हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे