दुर्ग
सडक़ सुरक्षा पर बैठक कल
09-Feb-2024 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 फरवरी। सडक़ सुरक्षा संबंधी विषयों पर 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में माननीय न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे. अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी फॉर रोड सेफ्टी (पूर्व न्यायमूर्ति सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया) भी शामिल होंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सडक़ सुरक्षा से संबंधित वर्तमान एवं प्रचलित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी सहित बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे