दुर्ग
मोमबत्ती जलाकर जुआ खेल रहे आरोपी पकड़ाए
08-Feb-2024 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 फरवरी। रात के अंधेरे में मोमबत्ती का उजाला कर जुआ खेल रहे आरोपियों को उतई पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक टीम को सूचना मिली कि ग्राम डुण्डेरा खार ब्रह्मा देव मंदिर के पास कुछ लोग मोमबत्ती जलाकर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा। कुछ आरोपी मौका पाकर भाग निकले थे।
मौके पर पहुंची उतई पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार महार निवासी रामनगर डुण्डेरा, राजू रात्रे निवासी मिलन चौक जोरातराई ,जीवन ठाकुर निवासी बाजार चौक जोरा तराई तथा उमेश कुमार निवासी शास्त्री चौक डुण्डेरा को पकड़ा। इनके कब्जे से 1420 रुपए नगद ,ताश पत्ती जब्त की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे