दुर्ग
जमीन विवाद, दो पक्षों में मारपीट
07-Feb-2024 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 फरवरी। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलगांव पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम भरदा की जमीन को एक पक्ष सरकारी तथा दूसरा पक्ष स्वयं की बताते हुए आपस में भिड़ गए। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के पास उक्त जमीन का कागजात भी है। प्रार्थिया श्वेता पिपरिया की शिकायत पर पुलिस ने जयप्रकाश एवं तुलाराम के खिलाफ तथा भानुमति देशमुख की शिकायत पर चितेश्वर पिपरिया के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे