दुर्ग

महादेव एप में संलिप्त आरक्षक बर्खास्त
07-Feb-2024 2:51 PM
महादेव एप में संलिप्त आरक्षक बर्खास्त

दुर्ग, 7 फरवरी। आरक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ आरक्षक अर्जुन यादव को महादेव एप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बर्खास्त कर दिया है।

आरोपी आरक्षक अर्जुन सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच आदेशित की गई थी। अवकाश समाप्ति उपरांत 14 नवंबर 2021 से 11 मार्च 22 तक कुल 118 दिन अनधिकृत रूप से अवकाश प्राप्त कर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वच्छाचारित प्रदर्शित करते हुए नियमों का उल्लंघन उसके द्वारा किया गया था।

आरक्षक अर्जुन सिंह यादव द्वारा आरोप पत्र का कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया था जबकि उसे विभाग द्वारा भरपूर समय दिया गया था। 14 मार्च 2023 को स्मरण पत्र जारी कर तीन दिवस के भीतर आरोप पत्र का जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया था। 16 मार्च 2023 को आरोप पत्र का जवाब प्रस्तुत करते हुए स्वयं का स्वास्थ्य खराब होने एवं पारिवारिक जिम्मेदारी की बात कहकर गैर हाजिर होना बताया गया। विभागीय जांच के बाद उसे पर्याप्त अवसर दिया गया था।  पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि महादेव एप मामले में आरक्षक अर्जुन यादव की संलिप्तता पाए जाने पर उसे बर्खास्त किया गया है।


अन्य पोस्ट