दुर्ग

घर दिलाने रिश्वत, बीएसपी का जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर गिरफ्तार
06-Feb-2024 2:32 PM
घर दिलाने रिश्वत, बीएसपी का जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 6 फरवरी। सीबीआई ने नगर सेवा विभाग भवन में कल बीएसपी के जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह पूरा मामला एक पीडि़त को रिश्वत लेकर बीएसपी क्वार्टर अलॉटमेंट का बताया जा रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर सेवा विभाग के एंफोर्समेंट डिपार्मेंट में अस्थायी तौर पर कार्यरत कर्मचारी समशुल जमा के द्वारा मकान आवंटन के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। दोनों पक्षों के मध्य 5000 में सौदा तय हुआ। योजना के अनुसार प्रार्थी के द्वारा इसकी शिकायत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) रायपुर से कर दी गई थी।

योजना अनुसार आज नगर सेवा विभाग भवन में बीएसपी कर्मी समशुल जमा को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। समशुल जमा को पकडऩे वाली सीबीआई टीम उसे अपने साथ ले गई है।

बताया जा रहा है कि समशुल जमा मूलत: बीएसपी के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और विगत चार माह से उसे मैनपावर की कमी के कारण अस्थायी तौर पर प्रवर्तन विभाग में भेजा गया था। फिलहाल उसे प्रवर्तन विभाग पर कोई भी पद नहीं दिया गया था।


अन्य पोस्ट