दुर्ग

बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
04-Feb-2024 3:59 PM
बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी।
देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के मुहिम रोजगार दो न्याय दो के तहत सैकड़ों युवाओं के साथ विशाल मशाल जुलूस निकालकर बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई एवं अन्याय के विरोध में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ये यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पटेल चौक से होती हुई इंदिरा गांधी प्रतिमा  तक पहुंची। युवा कांग्रेसी ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बाद युवा कांग्रेस देशभर में रोजगार दो न्याय दो के तहत प्रत्येक अंतिम पंक्ति के युवा के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। 

मशाल यात्रा में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, जिला-अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, शशांक सनी साहू, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई प्रभारी गौरव उमरे, एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू, प्रदेश प्रवक्ता रमीज रजा, प्रदेश मीडिया संयोजक एजाज खान , प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा , जिला उपाध्यक्ष राजा अली ,रतनदीप कसार एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट