दुर्ग

अधिवक्ता संघ चुनाव, 9 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी
04-Feb-2024 2:32 PM
अधिवक्ता संघ चुनाव, 9 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 फरवरी।
जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन प्राप्त किया है। कई पदों के प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र चुनाव कार्यालय में जमा किए हैं।

3 फरवरी को अध्यक्ष पद के लिए नीता जैन,चेतन कुमार तिवारी गुलाब सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर हेतु कृष्ण राज चंदेल, प्रशांत जोशी,महिला उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता कसार, कुमारी ललित जोशी, कुमारी निशा गोंड, सचिव पद के लिए रविशंकर सिंह, कुमारी रेखा राय , सह सचिव पद के लिए कविता गिरी गोस्वामी, राकेश यादव एवं हेमंत कुमार मिश्रा ने चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए तारकेश्वर साहू, अनिल जायसवाल एवं संतोष कुमार देवांगन, ग्रंथालय सचिव के लिए बजरंग श्रीवास्तव, संस्कृतिक क्रीड़ा सचिव पद के लिए रवि शंकर मानिकपुरी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए नितेश कुमार साहू, शिवकुमार उके, कृष्ण चंद्र ,जीवनलाल कोटले महिला पद आरक्षित के लिए अनामिका सरकार ने नामांकन पत्र जमा कर दिया है।

5 एवं 6 फरवरी को प्रत्याशियों द्वारा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार अपना-अपना आमांकन पत्र कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। 5 फरवरी को दोपहर ढाई से 5 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किये जा सकेंगे। 7 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची 9 फरवरी को दोपहर में जारी की जाएगी। मतदान 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव कार्यालय और ग्रंथालय सभागार में होगा। मतगणना 17 व 18 फरवरी को की जाएगी। चुनाव में इस बार कुल 1539 अधिवक्ता मतदाता 14 पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

 


अन्य पोस्ट