दुर्ग
न्यूज एंकर ने केबल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप
04-Feb-2024 12:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 फरवरी। एक महिला न्यूज एंकर के यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले पर पुलिस ने केबल कारोबारी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
बताया गया कि स्थानीय चैनल की एक महिला न्यूज एंकर ने तीन दिन पहले एसएसपी रामगोपाल गर्ग से मिलकर केबल कारोबारी गुरूचरण सिंह होरा के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर मामला विवेचना के लिए महिला थाने को भेज दिया गया था।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने होरा के खिलाफ धारा 354, 354क, 506, 509 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि होरा उनके साथ अश्लील हरकत करता था। पीडि़ता ने होरा की अश्लील हरकतों से जुड़े व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्य को लेकर एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपा है। उन्होंने इस मामले की जल्द जांच करने की गुहार भी लगाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे