दुर्ग

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण
03-Feb-2024 4:10 PM
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण

दुर्ग, 3 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर तथा ईसीआईएल हैदराबाद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 02 फरवरी 2024 को ईवीएम, वीवीपीएटी फस्र्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का ऑनलाईन प्रशिक्षण, वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे सहित सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर उपस्थित रहे।

निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 62. पाटन, 63. दुर्ग ग्रामीण, 64. दुर्ग शहर, 66. वैशाली नगर एवं 67. अहिवारा के ईवीएम वीवीपीएटी मशीनों को स्ट्रांग रूम श्रीशंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज जुनवानी भिलाई से वेयर हाउस कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में शिफ्ट किए जाने की अनुमति प्राप्त होने पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को पूर्व सूचना दी जाकर आज 02 फरवरी 2024 से ईवीएम वीवीपीएटी मशीनों का परिवहन का कार्य प्रांरभ किया गया। ईवीएम/ वीवीपीएटी के फस्र्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य 05 फरवरी से 14 फरवरी 2024 तक इसीआईएल हैदराबाद से आए हुए इंजीनियर की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देश अनुरूप संपादित किया जायेगा।   उप जिला निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान नोडल अधिकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामित अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी जो कि एफएलसी सुपरवाइजर होंगे एवं कलेक्टर स्वयं हर दिन एफएलसी के कार्य का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

 

एफएलसी के कार्य की सतत एवं निर्बाध निगरानी भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा वेब कास्टिंग के माध्यम से की जावेगी। ईवीएम की एफएलसी का कार्य कलेक्ट्रेट दुर्ग के पीछे जिला निर्वाचन कार्यालय के वेयरहाउस में संपन्न किया जावेगा।


अन्य पोस्ट