दुर्ग
विपिन-रमेश विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
03-Feb-2024 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 3 फरवरी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने गोस्वामी ब्राह्मण समाज के सक्रिय विपिन कुमार गिरी एवं भूमिहार समाज के युवा नेतृत्व रमेश सिंह को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
गोस्वामी ब्राह्मण समाज तथा भूमिहार समाज के सामाजिक और विकासात्मक प्रगति के लिए विपिन और रमेश को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। श्री गिरी और श्री सिंह को समाज की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए केंद्र व राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं को सामाजिक बंधुओं तक पहुंचाने तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अनुरूप शासकीय योजनाओं को सामाजिक लोगों तक पहुंचाने अहम भूमिका अदा करने के निर्देश विधायक रिकेश सेन ने दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे