दुर्ग
भिलाई पहुंचे चावल वाले बाबा, आज से भागवत कथा
02-Feb-2024 5:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 2 फरवरी। आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के मुखार बिंदु से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2 से 10 फरवरी तक कान्हा पार्क कॉलोनी कोहका भिलाई में किया गया है।
ज्ञात हो कि ये आचार्य पूरे भारत वर्ष में चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हैं तथा चावल देखकर भूत एवं भविष्य बताने में इनको महारत हासिल है। यह भागवत कथा श्रद्धा अनिल मिश्रा के मुख्य यजमानत्व संपन्न होगी। कथा का समय दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक होगा। कथा प्रारंभ होने के पूर्व तक सभी श्रोतागण के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था कथा स्थल पर रहेगी। आज मध्यांह 3 बजे से कलश यात्रा कान्हा पार्क कॉलोनी से जय घोषों के साथ शीतल तालाब कोहका तक गई और पुन: कान्हा पार्क पहुंचकर देव स्थापना पश्चात कथा प्रारंभ हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे