दुर्ग
श्री रामकथा-मारुति यज्ञ की तैयारी जोरों पर
30-Jan-2024 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 30 जनवरी। बाबा दरबार धाम धनोरा दुर्ग में माघी पूर्णिमा पर हर साल होने वाले माघी मेला मंड़ाई के अवसर पर महावीर उद्यान पर श्री राम कथा एवं मारुति यज्ञ का आयोजन 16 से 24 फरवरी तक किया गया है। कथा वाचक श्री बालव्यास तिलेन्द्र महराज के द्वारा रामकथा का रसपान कराया जाएगा सुबह 8 से 11 बजे तक मारुति यज्ञ एवं दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीराम कथा एवं प्रति दिन रात्रि में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग विधा का बांस गीत जस गीत झांकी नाचा गम्मत रामायण जगराता हरिकीरतन रात्रि 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा एवं 24 फरवरी को माघी पूर्णिमा मेला मंड़ाई एवं रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम धरोहर महादेव हिरवानी कृत की प्रस्तुति होगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे