दुर्ग

हेमचंद विवि की खो-खो महिला टीम दूसरी बार क्वॉलीफाई
30-Jan-2024 2:39 PM
हेमचंद विवि की खो-खो महिला टीम दूसरी बार क्वॉलीफाई

दुर्ग, 30 जनवरी। खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले वर्ष 2022-23 में खो-खो महिला टीम ने क्वालीफाई कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। 
वर्तमान सत्र 2023-24 में भी फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालासोर में दिनांक 27-30 जनवरी 2024 को आयोजित खो-खो महिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्बलपुर विश्वविद्यालय, ओडिशा को 01 पारी 12 पाइंट से हराकर आंल इंडिया प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई की। महिला टीम की इस जीत पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाऐ दिये। टीम के मैनेजर दीलीप इंगले व कोच लाडली है जिनके मार्गदर्शन में टीम प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर रहे है। खो-खो महिला दिनांक 15-18 फरवरी 2024 को आयोजित अखिल भारतीय अंतर वि.वि. में भाग लेने हेतु 13 फरवरी 2024 को पुणे विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगे। 
खो-खो महिला टीम की इस जीत से हेमचंद यादव विवि दुर्ग की कुल 12वीं टीम ने क्वालीफाई की है।


अन्य पोस्ट