दुर्ग

बच्ची से छेड़छाड़, 3 साल की सजा
28-Jan-2024 5:34 PM
बच्ची से छेड़छाड़, 3 साल की सजा

दुर्ग, 28 जनवरी। घर में जबरन घुसकर बच्ची के साथ बदनियति से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एफटीसी सरिता दास की कोर्ट ने आरोपी राजा यादव उर्फ इंद्रजीत यादव को धारा 452 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास, 1000 रुपएअर्थ दंड ,धारा 354 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास ,1000 रुपए अर्थ दंड, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 10 के तहत 5 वर्ष सश्रम कारावास ,2000 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है। कैंप नंबर 1 भिलाई थाना छावनी निवासी आरोपी राजाराम यादव उर्फ इंद्रजीत यादव 20 अक्टूबर 2022 की दोपहर को 12 वर्षीय बच्ची के घर में पहुंचा। उस दौरान बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची घर पर अकेली थी। आरोपी ने घर जाकर पूछा उसके मम्मी पापा कहां हैं। जब बच्ची ने कहा कि वह बाहर काम पर गए तो आरोपी ने पानी मांगने के बहाने बच्ची को अंदर भेजा। उसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला था।


अन्य पोस्ट