दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जनवरी। कोसरिया यादव भवन उतई नगर में समाज के द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण यादव समाज नगर अध्यक्ष हरीश यादव ने किया। नगर पंचायत उपाध्याक्ष रविन्द्र वर्मा, भीमसेन सिन्हा पार्षद , यादव समाज से तेज राम यादव, घनश्याम, कन्हैया, रूपेश यादव, हेमंत यादव, घनश्याम यादव ढाल सिंह, पीलू, हनी, नरेंद्र, तामेश्वर, उमेश, कान्हा, हित्तु, ओमप्रकाश, धुव्र, सारिका यादव महिला अध्यक्ष, गंगा यादव महिला उपाध्यक्ष शीलू यादव, सत्यवती, कुंती, फिरंतीन, सविता, धर्मिष्टा यादव, जानकी, इंद्र कुंवर, अंशु, ओमीन, मीनु आदि ने सहभागिता दी।
नवजात का मिला शव
दुर्ग, 28 जनवरी। चंगोरी शिवनाथ नदी तट पर शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और जांच प्रारंभ कर दी है। अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि मृत अवस्था में मिला नवजात शिशु एक-दो दिन का है। किसी ने उसे नदी में फेंक दिया है। मामले की जांच की जा रही है।