दुर्ग

पीएम आवास से 20 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान
28-Jan-2024 5:27 PM
पीएम आवास से 20 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का मकान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जनवरी। पीएम आवास योजना के तहत  20 हजार 857परिवारों का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है जिले में योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2016 -17 से अब तक 23 हजार 700 आवास निर्माण स्वीकृत हुआ है इनमें से 2748 आवासों का निर्माण पूरा होना बाकी नहीं विभिन्न कारणों से 95 स्वीकृत आवास निरस्त किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के अनुसार इन स्वीकृत आवासों में से 23633 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, वहीं22564 को दूसरी एवं 21592 को तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है। योजना के शुरुआती दो वर्षों तक तीन किस्त में पूरी राशि दे दी जाती थी इन वर्षों 8820 हितग्राहियों को पूरी राशि जारी हो चुकी है वही वर्ष 2018 -19 से वर्ष 2022 -23 स्वीकृत आवास निर्माण पूरा कर चुके 11858 हितग्राहियों को पूरी राशि जारी की जा चुकी है।

इस प्रकार आवास निर्माण पूरा कर चुके  20678 हितग्राहियो को आवास  निर्माण की पूरी राशि मिल चुकी है जबकि 179 हितग्राहियों को आवास निर्माण पूरा कर लेने के बाद भी पूरी राशि नहीं मिली है इनमें सबसे ज्यादा वर्ष 2020 -21 में स्वीकृत आवासों के 90 हित ग्राहियों को अंतिम किस्त की राशि का इंतजार है वहीं वर्ष 2019 -20 में स्वीकृत 56 आवासों के निर्माण पूरा होने के बाद भी पूरी राशि नहीं मिल पाई है।

वर्ष 2020 -21 में3557 एवं वर्ष 2022 -23 कुल 569 आवास स्वीकृत हुए इस प्रकार इन वर्षों में कुल 4126 आवास स्वीकृत किए गए इनमें 2205 का निर्माण का पूरा हो चुका है। इनमें 2102 को पूरी राशि मिल गई है। 1921 आवासों का निर्माण पूरा होना बाकी है विभागीय अधिकारियों की माने तो जैसे जैसे राशि आ रही है हित ग्राहियों को जारी की जा रही ह,ै पिछले एक माह में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के कार्यों में गति आई है।


अन्य पोस्ट