दुर्ग

चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार
28-Jan-2024 5:26 PM
चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जनवरी। दिनदहाड़े सार्वजनिक जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि काली मंदिर के पास शक्ति नगर में एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकु लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर मोहन नगर थाना के उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक वेदराम बंदे, ओमप्रकाश देशमुख, मुरली वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास किया परंतु टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी मनोज ठाकरे निवासी शक्ति नगर के पास से धारदार बटन वाला चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25- 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट