दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जनवरी। भारती विश्वविद्यालय में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. आलोक भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत अपने वक्तव्य में कुलपति ने कहा कि हमें लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने आजादी के वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि हमें वीर शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने भी संबोधित किया और छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट ने कुलपति और कुलसचिव को गॉड ऑफ ऑनर दिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. कुबेर गुरूपंच, डॉ. शोभा सिंह, डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम, डॉ. गुरु सरन लाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।