दुर्ग

सहकारी बैंक दुर्ग में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
27-Jan-2024 5:00 PM
सहकारी बैंक दुर्ग में कलेक्टर  ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 जनवरी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग प्रधान कार्यालय परिसर में 75वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक के प्राधिकृत अधिकारी एवं कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी ने ध्वजारोहण किया गया एवं इस अवसर पर उपस्थित प्रधान कार्यालय दुर्ग एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के.जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के नियमों के दायरे में सभी मिलजुलकर कार्य करने एवं देश को आगे बढ़ाने में पूर्ण रुप से जिम्मेदारी के साथ निरंतर लगे रहेंगे। वर्तमान में आधुनिक टेक्नोलाजी को बैंक में लागू करना तथा अमानतदारों को सुविधाएँ प्रदान करना बैंक का प्रमुख ध्येय है जिसे हमसब मिलकर पूर्ण करेंगे। बैंक की निरंतर प्रगति को बनाए रखने हेतु सहकारिता की भावना से समस्त कर्मचारी कार्य करें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें जिससे बैंक उत्तरोत्तर प्रगति की ओर आगे बढ़े।

रमाकांत द्विवेदी पूर्व संचालक ने अपने उद्बोधन में देश के वीर शहीदो को स्मरण करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजो द्वारा सौंपी गई विरासत को सहेजते हुए देश को आगे बढ़ाने में पूर्ण रुप से तत्पर रहेंगे। इस पावन अवसर पर उन्होने शासन की उपलब्धियों का वर्णन किया एवं बैंक के सुदृढ़ स्थिति को बरकरार रखने हेतु आव्हान किया और कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाए देने के लिए सहकारी बैंक वचनबद्ध है।

कार्यक्रम में राजेन्द्र रामटेके बैंक अधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सबसे पिछड़े कमजोर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता हो।

कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण चन्द्राकर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष द्वारा गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब बैंक कर्मचारी है एवं शासन द्वारा बनाये गये नियमों के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन एस.के. निवसरकर द्वारा किया गया, इस अवसर पर डी.बी. ठाकुर, धीरेन्द्र देवांगन, एस.पी. वाहने, ए.एस.खान, सत्येन्द्र वैदे, रामकुमार वर्मा, युवराज चन्द्राकर, अशोक वर्मा, दयानंद साहू, रीतासिरिनी, अंजना एक्का, चन्द्रशेखर मानिकपुरी सहित प्रधान कार्यालय दुर्ग एवं शाखा दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। आभार प्रदर्शन एस.पी.वाहने शाखा प्रबंधक द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट