दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 जनवरी। लोहे का धारदार चाकू लहरा कर लोगों को डराते धमकाते आरोपी विशाल कुमार डोकरा उर्फ विशाल बाघे को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू एवं आरोपी द्वारा अपने कमर भाग में छुपाकर रखे एक लोहे का हथौड़ा व लोहे की राड जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा (शहर) दुर्ग ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कातुलबोर्ड रोड सिधिया नगर मोड़ के पास रोड में शादी पार्टी में आने जाने वाले लोगो को एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबिर के बताये हुए स्थान कातुलबोर्ड रोड सिंधिया नगर मोड के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति धारदार चाकू को लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विशाल कुमार डोकरा उर्फ विशाल बाघे पिता राजेश डोकरा उम्र 22 वर्ष निवासी सेक्टर 07, सडक़ 21, क्वाटर नंबर 2बी, भिलाई नगर बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू, हथौडा व राड को जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आम्र्स एक्ट के अतंर्गत अपराध कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।