दुर्ग
दुर्ग, 25 जनवरी। जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग का द्विवार्षिक चुनाव 2024-2025 के लिए जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग के सभागार को चुनाव कार्यालय बनाया गया। इस कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी व उपमुख्य चुनाव अधिकारीगणों द्वारा चुनाव की तिथि घोषित की गई जिसके अनुसार द्विवार्षिक चुनाव में 16 फरवरी को चुनाव संपन्न कराया जावेगा। इसके लिये 05 फरवरी से नामांकन आवेदन स्वीकार किया जावेगा ।
16 फरवरी को मतदान होगा तथा 17 व 18 फरवरी को मतगणना का कार्य कर चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित किया जावेगा। चुनाव की घोषणा किए जाने के अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेन्द्र कुमार गुप्ता, विशेष चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर देवांगन, व उपमुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ, प्रकाश शर्मा, श्याम मिश्रा, राजेश महाडिक़, असीम कुमार सिंह, हरेन्द्र प्रसाद शाह उपस्थित थे।