दुर्ग
सूने घर से नगदी और जेवर चोरी
25-Jan-2024 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 25 जनवरी। ओम नगर उरला निवासी पुलिसकर्मी महिला के निवास में अज्ञात आरोपी ने लाखों रुपए नगद एवं सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ओम नगर उरला निवासी कमला यादव पुलिस विभाग में कार्यरत है। कमला यादव के बेटे की बेटी की शादी 5 फरवरी को होने वाली है, इसके लिए कमला यादव अपनी बेटी को लाने टाटानगर गई हुई थी। उसका बेटा लोकेश यादव जो कि बीएसपी में कार्यरत है वह घर में ताला लगाकर मंगलवार की रात को ड्यूटी चला गया था।
मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने देर रात घर में प्रवेश कर अलमारी का ताला तोडक़र लगभग 3:50 लाख रुपए नगद एवं ढाई तोला सोने के जेवरात की चोरी कर ली। मोहन नगर थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर मोहन नगर पुलिस की टीम पहुंच कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे