दुर्ग

प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा
24-Jan-2024 7:39 PM
प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लवन, 24 जनवरी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा  पर लवन तहसील के ग्राम पंचायत तिल्दा में भी भगवान श्री रामचंद्र की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। कलश शोभायात्रा के दौरान गांव जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर गांव के लोगों की भारी संख्या भी उपस्थिति रही। इसके बाद प्रसादी वितरण, भंडारा एवं सत्यनारायण कथा कराए।

इस कार्य में गोलू कैवर्त , संतोष कैवर्त, रंजीत कैवर्त, राजू कैवर्त, शिव कैवर्त, सत्यम कैवर्त, धनेन्द्र कैवर्त, ध्रुव कैवर्त, त्रेयश कैवर्त ,घर के महिलाओं में कलम बाई कैवर्त, तीज मति कैवर्त, सरस्वती कैवर्त, आशा कैवर्त, प्रमिला कैवर्त, निर्मला कैवर्त सहित ग्रामीणों में सोमल कैवर्त, द्रविड़ कैवर्त, सूरज कैवर्त, कीरित साहू, पं. भूषण दुबे सहित ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट