दुर्ग

कंपकंपाने वाली ठंड, 4 डिग्री नीचे गिरा पारा
24-Jan-2024 4:43 PM
कंपकंपाने वाली ठंड, 4 डिग्री  नीचे गिरा पारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 जनवरी। जिले में आज तीनों विकासखंड में हुई बारिश के बाद दिन भर कपकंपाने वाली ठंड रही आज पारा धड़ाम से 4 डिग्री नीचे गिरा गया। दिन में अधिकतम तापमान रहा मात्र 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 4 डिग्री कम है वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।  जानकारी के अनुसार दक्षिणी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं आ रही है, वहीं लगभग साप्ताह भर से आसमान में बादल छाया हुआ मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है, वहीं कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक धमधा क्षेत्र में अनेक जगहों पर अच्छी बारिश हुई। इससे सब्जियों एवं रबी की अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम परसबोड़ निवासी कृषक दानेश्वर साहू ने बताया कि उन्होंने 10 एकड़ में चने एवं 8 एकड़ में टमाटर की फसल ली है। बारिश से चने के पौधे में लगे फूल झड़ गए वहीं टमाटर को भी नुकसान पहुंचा है। किसान जालम पटेल का कहना है कि धनिया, मसूर, तिवड़ा, लाख, अलसी, चने आदि की फसल को इससे नुकसान तय है वहीं टमाटर के पौधे में लगे फल काला पड़ सकता है।


अन्य पोस्ट