दुर्ग

गली में पानी डालने की बात को लेकर मारपीट
24-Jan-2024 3:05 PM
गली में पानी डालने की बात को लेकर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी।
घर के सामने एवं गली में पानी डालने की बात को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर में लिया है। नयापारा शीतला मंदिर के पास कुम्हार गली निवासी विमला बाई साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर के सामने सतरूपा साहू अपने परिवार के साथ रहती है। 

वह रोज गली में उसके घर के सामने पानी डाल देती है जिससे घर के सामने गीला रहता है। 22 जनवरी की सुबह प्रार्थिया ने उसे बोली कि आज पानी क्यों नहीं डाल रही हो ,गली सुखा है। यह बोलते ही सतरूपा साहू गुस्से में आकर गाली गलौज करने लगी। इसके बाद सतरूपा का लडक़ा हिमांशु साहू एवं रानू साहू गाली गलौज करते हुए आये और डंडे से प्रार्थिया के सिर पर वार कर दिया। इससे प्रार्थिया को सिर में चोटे आई। वहीं बीच बचाव करने आई पीडि़ता की लडक़ी के हाथ, सिर में चोटे आई।


अन्य पोस्ट