दुर्ग

मोटरसाइकिल की ठोकर से मां- बेटा घायल
24-Jan-2024 3:00 PM
मोटरसाइकिल की ठोकर से मां- बेटा घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी।
चाऊमीन खाने के लिए ठेले के पास खड़े मां-बेटे को मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे मां एवं बेटे को चोटे आई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी दुष्यंत कुमार सागर इंटरनेशनल होटल में कार्य करता है। 21 जनवरी की शाम को उसकी पत्नी जानकी साहू , पुत्र चित्रांश कुमार तथा पुत्री रोशनी साहू अपनी एक्टिवा में किसी को देखने के लिए जिला अस्पताल गए हुए थे। वहां से लौटते समय सुराना कॉलेज के सामने गाड़ी खराब हो जाने के कारण उन लोगों ने एक्टिवा को रोड के किनारे खड़े कर दिया था और मैकेनिक का इंतजार कर रहे थे। सडक़ किनारे एगरोल का ठेला होने पर वे लोग एगरोल खाने चले गए थे। ठेले के पास खड़े थे तभी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जानकी साहू एवं उसके पुत्र चित्रांश को ठोकर मार दिया। इससे जानकी साहू के सिर ,हाथ, पैर एवं चित्रांश के हाथ, पैर, पीठ में चोटे आई। दोनों घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट