दुर्ग

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाप्रसादी वितरण
23-Jan-2024 7:24 PM
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाप्रसादी वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 23 जनवरी। धमतरी रोड संकट मोचन हनुमान मंदिर समिति द्वारा जय राम लिखकर दीयों से सजाया गया व महाप्रसादी का वितरण किया गया।

समिति के हनुमान भक्ति में महेंद्र कातुरे, दिवस जैन, भोला तारक, राकेश साहू, दिलीप अग्रवाल, हरीश कातुरे, महेश साहू, आदि समिति के लोग उत्साह के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बस स्टैंड राजिम रोड अग्रवाल निवास शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर खीर-पूरी का वितरण किया गया। शिव मंदिर के मुख्या जय अग्रवाल ने इस अवसर पर गरीब निर्धन को कंबल वितरण किया गया। अनेक टोली भाग लेकर बस्ती को पूरा राममय बनाया।

अभनपुर बस स्टैंड, अभनपुर बस्ती, सहित विभिन्न चौक चौराहों पर पूजा अर्चना कर खीर-पूरी-बूंदी वितरण किया गया। अभनपुर उरला द्वारा भगवान राम की जुलूस निकाली गई। वहीं रात्रि में पटाखे फोडक़र खुशी मनाई गई, साथ ही घरों को दियो से सजाया गया। पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा हुआ था और दिवाली जैसा माहौल था।


अन्य पोस्ट